फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देख लूंगा मंत्री को भी': बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित

Tue, 29 Aug 2023 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बाइक से गाड़ी टकराने पर भाजपा नेता से अभद्रता और पशुधन मंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी सिपाही रोबिन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली में भाजपा नेता अनुराग पांडे की बाइक से सोमवार को यूपी 112 की गाड़ी टकरा गई। इस पर भाजपा नेता ने विरोध जताया तो गाड़ी में बैठा सिपाही रोबिन सिंह आगबबूला हो गया। उसने भाजपा नेता से अभद्रता से बात की। जब भाजपा नेता ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की बात कही तो सिपाही ने मंत्री का नाम लेकर भी खरी-खोटी सुना डालीं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही रोबिन सिंह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


सिरौली कस्बा निवासी अनुराग पांडे भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे वह बस स्टैंड चौराहे के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान डायल 112 गाड़ी की खड़ी बाइक से टक्कर हो गई। अनुराग पांडे ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिपाही अभद्रता करने लगा। 

ये भी पढ़ें- सिपाही की अभद्रता का वीडियो वायरल: डायल 112 की गाड़ी बाइक से टकराने पर विवाद, पशुधन मंत्री के लिए कहे अपशब्द
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मंत्री को नाम सुनकर हुआ आग बबूला 

अनुराग पांडे ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के प्रतिनिधि हैं। इस पर वह और आग बबूला हो गया। सिपाही ने मंत्री के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। कहा कि तुझे भी देख लेंगे और तेरे मंत्री को भी देख लूंगा। आरोप है कि खुद को जमींदार घराने का बताते हुए सिपाही मारपीट पर आमादा हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP: 'पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा', समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी

अनुराग पांडे ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने बताया कि पुलिस जब कार्यकर्ताओं से इस तरह का व्यवहार कर रही है तो आम लोगों से यह कैसे पेश आती होगी। उन्होंने डीजीपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें