फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में सिपाही की खौफनाक करतूत, पत्नी के पेट में घोंपा चाकू, बाहर निकल आईं आंतें

Mon, 11 Nov 2024 08:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बागपत जिले का रहने वाला सिपाही बरेली में तैनात है। पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार को उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रह रहे सिपाही अमित सोलंकी ने अपने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया गया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बागपत निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके पिता ने बड़ी बहन सोनिका की शादी बागपत के थाना बिनौली के गांव गोलियो का जिवाना निवासी अमित सोलंकी से की थी। शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे। अमित थाना फतेहगंज पश्चिमी में सिपाही के पद पर तैनात है और इन दिनों उसकी ड्यूटी जिला कारागार बिथरी चैनपुर में चल रही है। 

मेरठ में मकान दिलाने की करता था डिमांड 
अमित पुलिस लाइन के आवास में परिवार के साथ रहता है। वह शादी के बाद सोनिका को यह कहकर परेशान करने लगा कि मायके वालों से कहकर उसे मेरठ में मकान बनवाकर दिलवा दो। सोनिका ने बताया कि उनके मायके वालों की इतनी हैसियत नहीं है तो अमित उसे प्रताड़ित करने लगा।

विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को मकान दिलवाने की बात कहकर अमित ने सोनिका को बेरहमी से पीटा। विरोध पर सोनिका के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसके पेट से आंतें बाहर आ गईं। आसपास के लोग आए तो घायल सोनिका को निजी अस्पताल ले गए। पीछे से सिपाही अमित भी पहुंच गया। उसने अस्पताल स्टाफ को सोनिका का इलाज करने पर जान से मारने की धमकी दी। सोनिका के भाई गौरव की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल ने भेजी रिपोर्ट, होगा निलंबन
सदर कोतवाल डीके शर्मा ने पीड़िता के घरवालों से बात करने के साथ ही आसपास रह रहे लोगों से अमित सोलंकी के बारे में जानकारी जुटाई। पता लगा कि वह नशे का आदी है और ज्यादा नशा होने पर परिवार व साथियों से झगड़ा करने लगता है। 

जांच में पता लगा कि उसने जेल की ड्यूटी से आठ नवंबर से दस दिन की छुट्टी ली थी। पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन से वह लगातार शराब पीकर सोनिका से झगड़ा कर रहा था। कोतवाल ने एफआईआर के साथ जांच आख्या एसएसपी अनुराग आर्य को भेज दी है। बताया जा रहा है कि जानलेवा हमले के आरोपी सिपाही को निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें