बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय कांस्टेबल संजय का शव नकटिया पुल के नीचे झाड़ियों में मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है।
कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया पुल के नीचे झाड़ियों में शनिवार रात कांस्टेबल संजय (40) का शव मिला। संजय पुलिस लाइन में तैनात थे और शराब के आदी थे। वह नकटिया की वृंदावन कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, संजय शनिवार रात शौच के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर परिवार ने तलाश शुरू की। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संजय पहले शराब के कारण बर्खास्त हो चुके थे, लेकिन कोर्ट के आदेश पर उनकी नौकरी बहाल हुई थी। उनके भाई ने शव की पहचान की।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।