फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महापुरुषों को नक्शेकदम पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
बिशारतगंज के भारत माता मंदिर पर सफाई करते भाजपाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमीरगंज/नवाबगंज/सेंथल/क्योलड़िया/अलीगंज। कस्बे व देहात क्षेत्रों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तहसील परिसर में एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। महापुरुषों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता एवं आदि ने स्वच्छता की शपथ ली। इस तरह शिक्षण संस्थानों में भी महापुरुषों को याद किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज में तहसील, सीओ कार्यालय, सीएचसी, कोतवाली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि शिक्षण संस्थानों में दोनों महापुरुषों को याद किया गया। विकास खंड कार्यालय में बीडीओ और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. एके गंगवार ने विचार रखे। नगर पालिका परिषद नवाबगंज और नगरपंचायत सेंथल में गांधी जयंती मनाई गई। साथ स्वच्छता के लिए कर्मियों को सम्मानित किया गया। संवाद
झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
अलीगंज। सदर तहसील के सभागार में एसडीएम गोविंद मौर्य ने महापुरुषों के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान तहसील परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। एसडीएम ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रपिता के आदर्शों और सिद्धांतों पर विचारों को अपनाने का दिन है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा, विदित कुमार आदि रहे। थाने में थाना अध्यक्ष राम रतन सिंह ने उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन


जगह-जगह कार्यक्रम हुए

बहेड़ी/शेरगढ़/हाफिजगंज/भुता। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका व जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिश्म जायसवाल, ईओ वीरद्र प्रताप सिंह, सभासद ओम प्रकाश गंगवार,परविंदर गंगवार गौरव आदि थे। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार भानू प्रताप आदि रहे। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. केके तिवारी ने विचार रखे। इधर, शेरगढ़ के शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र गंगवार, नत्थूलाल दिनेश शर्मा आदि रहे।
हाफिजगंज कस्बे में हुए कार्यक्रम में एचएन द्विवेदी आदि ने गांधी जी की प्रतिमा पर फूल बरसाए। इस तरह भटपुरा जागीर, बड़ेपुरा आदि गांवों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। भुता के बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में महात्मा गांधी के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। संवाद

कांग्रेस ने बापू को याद किया

सिरौली। कांग्रेस के सचिव डॉ. अतीक अहमद अब्बासी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया, जबकि भाजपा के अविनाश मौर्य, ठाकुर अर्जुन सिंह कठेरिया समेत आदि ने स्वच्छता अभियान चलाया है। संवाद
-
सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

बिशारतगंज/रिठौरा/फतेहगंज पूर्वी/भमोरा।। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में महापुरुषों को याद किया गया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन शकुंतला देवी, आशीष कुमार सिंह आदि रहे। इधर, बिशारतगंज में भी विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मो.ताज लाल मियां कुरैशी आदि रहे। फतेहगंज पूर्वी में हुए कार्यक्रम में नगर पंचायत में चेयरमैन संजय पाठक, थाना में इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने विचार रखे। भमोरा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के खंड विकास अधिकारी भगवानदास के साथ सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। संवाद
-
धूमधाम से मनाई महात्मा गांधी की जयंती

आंवला/फरीदपुर/फतेहगंज पश्चिमी। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री धर्मपाल सिंह ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। बाद में लोगों को संबोधित किया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सफाई कर्मचारियों और प्रधानों को सम्मानित किया। फरीदपुर में शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। फतेहगंज पश्चिमी के कस्बा और ग्रामीण अंचल के शिक्षण संस्थानों में दीप जलाकर महापुरुषों को नमन किया गया।

बिशारतगंज के भारत माता मंदिर पर सफाई करते भाजपाई

बिशारतगंज के भारत माता मंदिर पर सफाई करते भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें