फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सिपाही ने अवकाश न मिलने पर दी धमकी, अफसरों में मची खलबली

Thu, 24 Sep 2020 10:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Facebook - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

छुट्टी न मिलने पर एक सिपाही जयसियाराम ने फेसबुक पर बनाए गए अपने अकाउंट पर धमकी भरी पोस्ट डाली। जिसमे उसने कहा कि उसे छुट्टी नहीं मिल रही है। जी करता है कि वह सुसाइड कर ले। सोशल मीडिया पर इसके पोस्ट होने पर अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसकी छुट्टी स्वीकृत की गई।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात सिपाही भूप किशोर अवस्थी सदर विधायक योगेश वर्मा का गनर है। घर पर पत्नी और दो माह की उसकी बेटी है। सिपाही ने लिखी पोस्ट में कहा है कि बेटी बीमार है। घर पर उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। छुट्टी पर जाने के लिए अधिकारियों के पास आवेदन किया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिली।

फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में सिपाही ने लिखा कि अब कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। जी करता है, वह अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ले। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सिपाही से बात की। उसे समझाया बुझाया।
विज्ञापन


प्रभारी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को दस दिन की छुट्टी दी गई है। वह छुट्टी पर अपने घर चला गया।  सिपाही अपनी घरेलू समस्याओं को लेकर परेशान था। तभी उसने ऐसा किया। सिपाही की छुट्टी लंबित नहीं थी। उसने 26 सितम्बर से छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें