फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दोस्त के साथ टहलने गया सिपाही नहर में डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता

Thu, 13 Jul 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

खीरी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बुधवार रात अपने दोस्त के साथ टहलने गया था। दोस्त के मुताबिक टहलते समय सिपाही का पैर फिसल गया, जिससे में नहर में गिर गया। तेज बहाव में बह गया। बृहस्पतिवार शाम तक सिपाही का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
सिपाही की तलाश में जुटे पीएसी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही उत्तम पाल (30) बुधवार देर रात शारदा नगर की पोषक नहर में गिर गया। 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बताते हैं कि सिपाही नशे की हालत में था, क्योंकि नहर किनारे बियर की खाली केन मिली है। 

विज्ञापन


सिपाही उत्तमपाल अपने दोस्त राजेंद्र उर्फ राहुल के साथ शारदा बैराज पर टहलने गया था। साथी का कहना है कि सिपाही को नहर में गिरते देख साथी राजेंद्र ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण और गोताखोर आ पाते, इससे पहले बहाव तेज होने के चलते सिपाही आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर रात में ही सीओ सिटी, आरआई और शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र से पूछताछ की।

शाम तक नहीं चल सका सिपाही का पता 

बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय गोताखोर और पीएसी की फ्लड इकाई के जवान स्टीमर लेकर भी नहर में उतरे, लेकिन शाम तक सिपाही का कुछ पता नहीं चल सका। उधर, सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि कन्नौज के करनपुर पोस्ट गांव मकरननगर निवासी महेश चंद्र पाल का पुत्र उत्तम पाल 2020 बैच का सिपाही है। मौजूदा समय में वह पुलिस लाइन खीरी में तैनात था।

ये भी पढ़ें- पति की करतूत: पत्नी-साली के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाले; फोन नंबर के साथ लिखा- कॉल करो

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

आशंका है कि नशे में होने से नहर के करीब जाने पर पैर फिसल गया होगा। नहर में उतरने से पहले उसने साथी को अपनी चप्पल, घड़ी और चेन उतार कर थमा दी थी। इसके बाद दोबारा नदी के पास गया था और घटना का शिकार हो गया। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि किसी पर कोई आरोप नहीं है। यह एक हादसा है। तलाश की जा रही है।

परिजन बोले-शराब नहीं पीता है बेटा 

पिता महेश चंद्र पाल हेड कांस्टेबल हैं और फतेगढ़ में तैनात हैं। उत्तम उन्हीं से प्रभावित होकर पुलिस विभाग में आया। सिपाही उत्तम माता-पिता की दो संतानों ने बड़ा बेटा था। छोटा बेटा सत्यम विदेश में काम करता है। पिता ने बताया कि बेटा बहुत ही मिलनसार है। कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाता। नौकरी मिलने के बाद शराब की लत कैसे लग गई, पता ही नहीं चला। परिजनों के सामने तो कभी कोई नशा नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें