कनेक्टिविटी मिलते ही इज्जतनगर डाकखाना नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। नया भवन तैयार हो चुका है। नेटवर्किंग के लिए लीज लाइन डाली जानी है। इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग पर बना करीब 40 साल पुराना डाकघर आईवीआरआई फ्लाईओवर की वजह से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होना है। आसपास कहीं स्थान न होने के कारण डीआरएम कार्यालय के सामने रोड नंबर एक पर डाकखाने के लिए बिल्डिंग तैयार कराई गई है। इसका काम लगभग पूरा है। नेटवर्किंग के लिए लीज लाइन पड़नी है। इसके लिए संबंधित कंपनी को निर्देश भी दे दिए गए हैं। लाइन पड़ने के बाद कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो जाएगी और डाकखाना शिफ्ट कर दिया जाएगा।
22 लोगों का है स्टाफ
इज्जतनगर पोस्टऑफिस में 22 लोगों का स्टाफ है। इनमें एक पोस्टमास्टर, पांच बाबू, 12 पोस्टमैन, दो ग्रामीण डाक सेेवक (जीडीएस) और दो महानगर डाक सेवक (एमडीएस) हैं।
पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) कार्यालय को फाइल भेजी गई है। नेटवर्किंग की लीज लाइन के लिए भी लखनऊ से बात चल रही है। पीएमजी कार्यालय से जैसे ही निर्देश प्राप्त होंगे, शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। - रामेश्वर दयाल प्रजापति, प्रवर अधीक्षक डाकघर