फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: किसान को दस साल में नहीं मिल सका नलकूप कनेक्शन, विद्युत निगम ने भेज दिया 1.46 लाख का बिल

Wed, 30 Jul 2025 04:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र ने नलकूप कनेक्शन के लिए वर्ष 2015 में आवेदन किया था, लेकिन विद्युत निगम के अभियंता उन्हें दस साल तक चक्कर लगवाते रहे। अब तक कनेक्शन नहीं दिया। जबकि उनके नाम पर 1.46 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। जिसे देखकर वह हैरान रह गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नलकूप कनेक्शन के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामाशंकर शर्मा के पुत्र संतोष कुमार शर्मा को विद्युत निगम के अभियंता वर्ष 2015 से दौड़ा रहे हैं। दस वर्षों में कनेक्शन तो मिल नहीं पाया, उल्टा 1,46,177 रुपये का बिल जारी कर दिया गया। शिकायत करने पर त्रुटिवश बिल जारी होने की बात कही गई, मगर कनेक्शन फिर भी नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


महेशपुरा ठाकुरान निवासी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने कृषि भूमि पर नलकूप लगवाने के लिए आवेदन किया था। 19 अक्तूबर 2015 को 11,925 रुपये जमा किए। वर्ष 2016 में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने कहा कि स्टोर में सामान उपलब्ध होने पर कनेक्शन दिया जाएगा। स्टोर से सामान लाने की जिम्मेदारी भी संतोष पर ही डाल दी। 

निगम ने जारी कर दी आरसी  
संतोष का आरोप है कि कई चक्कर लगाने के बावजूद सामान नहीं मिल पाया। इस वजह से कनेक्शन भी नहीं हुआ। लंबे समय तक चक्कर लगाने के बाद थक हारकर वह भी घर बैठ गए। वर्ष 2022 में विद्युत निगम ने उनके नाम पर 1.46 लाख रुपये का बिल जारी करके इसे दिसंबर 2022 तक जमा करने के लिए कहा। आरसी भी जारी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद अधिशासी अभियंता ने 10 मई 2024 को पत्र जारी कर त्रुटिवश बिल जारी होने की बात कही। पत्र में गलती सुधारने की बात भी कही गई। कनेक्शन इसके बाद भी नहीं हो पाया। तय रकम जमा करने के 10 वर्ष बाद भी कनेक्शन न मिलने को लेकर अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। डीएम को भी शिकायत की प्रति भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने हर्जाना भी मांगा है।

धमकी : बिल जमा नहीं किया तो भेजेंगे हवालात 
संतोष के मुताबिक, आरसी जारी होने के बाद तहसील सदर से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बिल जमा न करने पर हवालात में बंद करने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने शिकायतीपत्र दिया। 

वर्ष 2015 का मामला है। मेरे संज्ञान में यह मंगलवार को ही आया। दस्तावेजों के आधार पर कनेक्शन देने की तैयारी है। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रथम खंड (ग्रामीण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें