फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शंकु और त्रिकोणमिति ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में कुछ प्रश्नों ने छात्रों को घुमाया। गणित के पेपर में शंकु और त्रिकोणमिति ने छात्रों को घुमा दिया। इंटरमीटिएट की एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य व इंटर के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल के मुख्य गणित विषय की परीक्षा देकर केंद्रों से बहार आते विद्यार्थो की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने बताया कि पेपर में त्रिकोणमिति के प्रश्न कठिन होने के कारण उन्हें हल करने में काफी समय लगा। बहुविकल्पीय व मैट्रिक्स के सवाल सरल आने के कारण अच्छे अंक प्राप्त होने की आस जताई। तो कुछ ने प्रश्नपत्र में शंकु के सवाल को कठिन व पेचीदा बताया। वहीं दूसरी ओर इंटर की एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण की परीक्षा देकर आए छात्रों ने पेपर को लेकर खुशी जाहिर की। हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में कुल 33192 बच्चों में से 30556 उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक में 839 में से 806 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा में 1011 में से 982 व इंटरमीडिएट की नागरिकशास्त्र परीक्षा में 5299 परीक्षार्थियों में से 4955 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पेपर में त्रिकोणमिति के सवाल कठिन थे, कुछ सवाल काफी उलझाने वाले भी थे। बाकी तो परीक्षा अच्छे सामान्य गई। - आरुषि, हाईस्कूल
- सवाल ठीक थे, लेकिन कुछ प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया और उन्हें हल करने काफी समय लग गया। - मृदुल श्रीवास्तव, हाईस्कूल

- पेपर अच्छा हुआ है, लेकिन समय से हल हो गया। बहुविकल्पीय प्रश्न सरल थे और समय से परीक्षा पूरी हो गई।- राहिना, इंटर
- प्रश्न पत्र अच्छा था और सरल था। सारे सवालों को हल कर किया था। जिसने पढ़ाई की होगी उसे कोई परेशानी नहीं हुई होगी।- अलीशा ताहिर, इंटर
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें