फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव-देहात तक पेट्रोल पंपों पर दिया धरना
विज्ञापन

स्कूटी रिक्शे पर रखकर शहर में निकाला पैदल मार्च

बरेली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में शुक्रवार को जिले भर में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। शहर से लेकर गांव-देहात तक पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया। शहर में स्कूटी रिक्शे पर रखकर पैदल मार्च निकाला गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संजयनगर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया गया। इससे पहले डेलापीर चौराहे से पेट्रोल पंप तक रिक्शे पर स्कूटी रख कर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। धरना स्थल पर सभा के दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई से आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। इस मौके पर चेयरमैन जुनेद हुसैन, केके दीक्षित, रमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य, पारस शुक्ला, हर्षित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रामनगर-अलीगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और किसान विरोधी है। कोरना महामारी के दौर में जब सारे कारोबार बंद हो चुके हैं, ऐसे में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से आम जन परेशान है। प्रदर्शन में राज शर्मा, नाजिम हुसैन, रियाजुल प्रधान, अब्दुल रऊफ मियां, अलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे। जिला कमेटी की ओर से शहर के श्यामगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी प्रदर्शन किया गया। इसमें जुनेद हसन, हाजी इस्लाम बब्बू, दिनेश दद्दा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें