नोटबंदी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी जलाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ‘गरीब मर रहे बैंक में, मोदी घूम रहे विदेश में’ नारे भी लगाए।
चौकी चौराहा पर इकट्ठे हुए कांग्रेसियों ने पहले सभा की। इसमें पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि बिना तैयारी के केंद्र सरकार ने नोटबंदी लागू करके आम जनता को परेशान किया है। पांच सौ और एक हजार के नोट बिना किसी शर्म छह महीने तक बदलने की छूट सबको मिलनी चाहिए। पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि नोटबंदी से लोगों का सफेद धन बर्बाद हो रहा था। हर कोई केंद्र सरकार के इस निर्णय से परेशान है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, मोहम्मद जकी, अयाज बाबा एडवोकेट, जियाउररहमान, राशिद अली, शकुंतला जौहरी, जुनैद हसन, उमेश आर्या, प्रभातगिरी, अभय शर्मा, मुकेश वाल्ीकि, गौरव शुक्ला, चमनलाल, मुस्तकीम अंसारी, आजाद हुसैन, दिलशेर खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।