फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: चौकी चौराहे पर लगेगी नेहरू की प्रतिमा, लिखित आश्वासन पर कांग्रेसियों का आमरण अनशन स्थगित

Tue, 12 Nov 2024 02:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को आमरण अनशन स्थगित कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी समेत कई नेता चौकी चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा के पुनर्स्थापना की मांग पर आठ दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ ने उन्हें नवंबर माह के अंत तक प्रतिमा स्थापित करने का लिखित आश्वासन दिया है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने स्थगित किया आमरण अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के पुनर्स्थापना की मांग को लेकर आठ दिन से आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेसियों को स्मार्ट सिटी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने लिखित में आश्वासन दिया है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया। मंगलवार को गांधी प्रतिमा पार्क में अनशन स्थल पर पहुंचे सीईओ ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी को नवंबर माह के अंत तक प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया। आश्वस्त होने के बाद अनशनकारियों ने जूस पीकर अनशन स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने सीईओ से कहा कि यह अनशन प्रतिमा की पुनर्स्थापना तक स्थगित किया जा रहा है। अनशन का समापन प्रतिमा की स्थापना के बाद ही समाप्त होगा। कहा कि अगर नवंबर माह के अंत तक प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं होती है, तो चौकी चौराहा पर अनशन करेंगे। 

विज्ञापन

नेहरू जयंती पर कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी 
सीईओ ने बताया कि प्रतिमा पूर्व वाली जगह पर ही स्थापित की जाएगी। उसके सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही प्रतिमा स्थल पर पुनर्स्थापना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने सीईओ से नेहरू जयंती के अवसर पर चौकी चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम मनाने की अनुमति मांगी गई। जिस पर अधिकारियों की ओर से विचार करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें