फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गुटबाजी करने वालों को कांग्रेस दिखाएगी बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को उपजा प्रेस क्लब में संपन्न हुई। इसमें खास तौर से बूथ स्तर पर कमेटी को मजबूत करने की चर्चा के साथ दिल्ली में होने वाली रैली में बरेली से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी रैली होने जा रही है। इसे नेता विपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसमें जिला बरेली की भागीदारी अधिक से अधिक रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह लगातार देखने में आ रहा है कि जब बरेली में कोई बड़ा नेता आता है तो उन्हें चेहरा दिखाने के लिए नेता पहुंच जाते हैं लेकिन वही लोग कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर रहते हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई के लिए हाई कमान को लिखा जाएगा। गुटबाजी करने वालों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक का संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि एसआईआर के कार्य में कांग्रेस की ओर से बनाए गए बीएलए लोगों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, नाहिद सुल्तान, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, मुजम्मिल रजा खान, मोबिन अंसारी, सुरेश दिवाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें