फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दामोदर स्वरूप पार्क से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

बरेली। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। इसमें खासतौर से यूरिया की किल्लत के संबंध में उन्हें अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में की कांग्रेसी सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में जुटे। यहां से नारेबाजी करते, हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए, पैदल मार्च करते कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी और कांग्रेस नेता डॉ. मेहंदी हसन के संबोधन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया, जिसे राज शर्मा ने पढ़कर सुनाया। इस दौरान दिनेश दद्दा, जियाउर्रहमान, डॉ. चारू मेहरोत्रा, वसीम अकरम, कमर गनी, हरीश गंगवार, पाकीजा खान, रामानंद कोली, जुनेद हसन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें