फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में कूड़े के ढेर में मिली नेहरू की प्रतिमा, हाल देख रो पड़े कांग्रेस नेता, बोले- अपमान नहीं सहेंगे

Fri, 08 Nov 2024 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के चौकी चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा पुनर्स्थापित न होने पर आक्रोशित जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वे मिशन कंपाउंड पहुंचे। यहां कूड़े के ढेर में नेहरू की प्रतिमा रखी मिली। 
विज्ञापन
नेहरू की प्रतिमा के पास खड़े कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चौकी चौराहा पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह तमाम कार्यकर्ता नेहरू की प्रतिमा उठाने मिशन कंपाउंड पहुंचे। यहां कूड़े के ढेर में प्रतिमा रखी देखकर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता रो पड़े। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


आठ माह पहले हटाई गई थी प्रतिमा 
शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे सुंदरीकरण के दौरान चौकी चौराहे से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटवा दिया गया था। आठ माह बीतने के बाद भी जब प्रतिमा पुनर्स्थापित नहीं कराई गई तो कांग्रेसियों ने पांच नवंबर से चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी पार्क में आमरण अनशन शुरू कर दिया। सुनवाई न होने पर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने खुद ही प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी। 

Trending Videos

कूड़े के ढेर में मिली प्रतिमा 
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चौकी चौराहे पर सुबह साढ़े दस बजे एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए मिशन कंपाउंड में पहुंचे। यहां पहुंचकर देखा तो दंग रह गए। यह देखकर कांग्रेस नेता रो पड़े। उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर में नेहरू की प्रतिमा रखी मिली। कार्यकर्ता के साथ मिलकर कूड़ा हटवाया। प्रतिमा की साफ सफाई की गई। केबी त्रिपाठी ने कहा कि बेशर्मी की हद यह है कि बताया नहीं जा रहा था कि मूर्ति कहां है। नेहरू जी हमारे लिए आदर्श और विचार हैं। नेहरू प्रतिमा को सम्मान पूर्व स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार सुधीर विद्यार्थी भी पहुंचे 
इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार व इतिहासकार सुधीर विद्यार्थी भी पहुंचे। बता दें कि सुधीर विद्यार्थी ने प्रतिमा हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए खुला पत्र भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि 13 जून 1929 को जब नेहरू बरेली आए तो साथ में अखिल भारतीय चरखा संघ के राष्ट्रीय मंत्री आचार्य जेबी कृपलानी रहे। 1929 में लाखनगंज में राजनीतिक सम्मेलन में, 1934 में प्रादेशिक राजनीतिक सम्मेलन में, 1935 में मौलाना अबुल कलाम आजाद के साथ, 1936 में जेल से छूटने पर बरेली में कांग्रेस अधिवेशन में आए थे। 1937 में मोती पार्क में सभा को संबोधित किया था।

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें