फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, तीन घंटे हिरासत में रहे 12 पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार के खिलाफ चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को धरना दे रहे कांग्रेसी जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए। यातायात व्यवस्था प्रभावित होते देख पुलिस कांग्रेस के 12 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले गई। तीन घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने, ईडी का दुरुपयोग करने पर भाजपा कार्यालय की घेराबंदी का आह्वान किया गया था। इसे लेकर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी को उनके सिरौली स्थित आवास में ही हाउस अरेस्ट कर लिया।
अशफाक ने कहा कि सरकार पुलिस को आगे करके हमें घर से निकलने से रोक सकती है, लेकिन हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकती। कांग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर ईडी से कार्रवाई कराई गई थी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, डॉ. हरीश गंगवार, उल्फत सिंह कठेरिया, साहेब सिंह, पंकज उपाध्याय आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें