आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस 13429/13429 को 15 सितंबर से 14 अक्तूबर तक और 14003/14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस को 12 सितंबर से 14 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ रेल मंडल की ओर से शनिवार को इन सुपरफास्ट ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी कर दी गई। हालांकि, इनमें कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं होता है।
ये ट्रेनें भी निरस्त
पूर्व मध्य रेलवे के बगहा-वाल्मीकि नगर रेल खंड के दोहरीकरण के काम के चलते 12 से 15 सितंबर तक ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से अलग-अलग तारीखों में पांच और ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 15211/15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 12 से 15 सितंबर तक निरस्त की गई है। आनंद विहार से 14 सितंबर को चलने वाली 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 13 सितंबर को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस और जम्मूतवी से 15 सितंबर को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
इन ट्रेनों के रूट बदले
13 से 15 सितंबर तक 12557/12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 14 सितंबर को 15273/15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 13 सितंबर को 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15 को 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।