फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में आठ दिन से भर्ती महिला कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

रेलवे के एक गेटमैन की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, 17 लोगों को किया क्ववारंटीन, फीमेल वार्ड दो दिन के लिए बंद, ओपीडी आज खुलेगी

बरेली। इज्जतनगर के मंडलीय रेलवे अस्पताल में दवा सप्लाई करने वाले युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब रेलवे अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आठ दिन से भर्ती महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमित महिला कर्मचारी के पति और रिश्तेदार समेत पैरामेडिकल स्टाफ के 17 लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

रेलवे की महिला कर्मचारी के गर्भाशय का ऑपरेशन होना था। ब्लीडिंग होने पर उसे 29 जून को रेलवे अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार को महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया। रविवार देर रात महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार सुबह स्टाफ को महिला के कोरोना संक्रमित होने का पता चला तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल का फीमेल वार्ड दो दिन के लिए बंद कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने महिला के पति और एक रिश्तेदार समेत अस्पताल स्टाफ को 17 लोगों को क्वारंटीन किया है। इधर, भोजीपुरा-अटामांडा सेक्शन में तैनात एक गेटमैन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

फीमेल वार्ड को सील कर दिया गया है। ओपीडी मंगलवार को चालू हो जाएगी। सभी जरूरी एहतियात बरती जा रही हैं। - डॉ. अरुण खुन्नू, सीएमएस, इज्जतनगर रेलवे मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें