फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार सचिव के निधन पर हुई शोक सभा

विज्ञापन
अधवक्ता अमर भारती को श्रद्धांजलि देते साथी अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती के निधन पर आज बार एवं बैंच की संयुक्त रूप से एक शोक सभा बार सभागार में हुई। शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला जज संजय कुमार पचौरी ने अमर भारती को श्रद्धांजलि दी। बार अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने अमर भारती को उच्चकोटि का अधिवक्ता एवं कुशल नेतृत्व क्षमता वाला व्यक्ति बताया। सभा के अंत में दिवंगत के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में शामिल होने वालों में जिला शासकीय अधिवक्ता सुनिती कुमार पाठक, अजय कुमार निम, भुपेंद्र भडाना, उमंग रावत, अब्दुल शाहिद खान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा एक अन्य शोक सभा में अधिवक्ता पंकज नाथ उपाध्याय, समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह बाले, सुरेश गुप्ता, आलोक सक्सेना आदि ने भी शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें