फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी... हो गई मौत, पति ने पुलिस को दी तहरीर

Wed, 10 Dec 2025 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)

सार

बरेली के आंवला में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। उसके पति ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।  
विज्ञापन
मृतका सोनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला कस्बे के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के कुछ घंटों बाद 30 वर्षीय प्रसूता सोनी की मौत हो गई। पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को मंगलवार को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रसूता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी राहुल ने तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली से वापस घर आए थे। सोमवार रात पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे कस्बे के मोहल्ला नालापार रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौजूद स्टाफ में अस्पताल में बेहतर इलाज व सुविधाएं होने की बात कही गई। 

रात में बाहर से बुलाई गई महिला डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। इसके बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टर अस्पताल से चली गई। रात में महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में मौजूद अप्रिशिक्षित स्टाफ इलाज करता रहा। मंगलवार अलसुबह अस्पताल स्टाफ ने हाथ खड़े कर महिला को बरेली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने पर वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनी को पांच वर्ष की एक बच्ची भी है। 
विज्ञापन


बच्चे के सिर में लगा टांका
पीड़ित राहुल ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई। बेटे के जन्म के बाद उसके सिर में भी कटने के निशान थे, जिस पर टांका लगाया गया। इधर, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक विनय कुमार पाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें