एंबुलेंस 102 में हुआ गांव गोपालपुर निवासी कमलेश कुमारी का प्रसब। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
बरेली। भोजीपुरा के गोपालपुर निवासी गर्भवती की प्रसव पीड़ा से हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस के महिला इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। फिर जच्चा-बच्चा को सीएचसी भोजीपुरा में भर्ती कराया। जांच में दोनों की हालत सामान्य मिली।
एंबुलेंस के मैनेजर शिवम सोनी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गर्भवती को प्रसव पीड़ा की सूचना आशा कार्यकर्ता मुन्नी देवी ने 102 कॉल सेंटर में दी। एंबुलेंस से गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा होने पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गीता ने पायलट प्रेम से एंबुलेंस रोड के किनारे रुकवाई। इसके बाद सुरक्षित प्रसव कराया गया। ब्यूरो