फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रियायत खत्म, 10 फीसदी बढ़ा एसी बसों का किराया

Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रियायत वापस लेते हुए रोडवेज ने 29 फरवरी से एसी बसों के किराये में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सर्दी के मौसम में सवारियों की संख्या कम होने पर 28 फरवरी तक एसी बसों का किराया 10 प्रतिशत कम कर दिया गया था। अब मौसम ठीक होने के साथ ही एसी बसों को यात्री भी मिलने शुरू हो गए हैं, तब निगम ने जनरथ और शताब्दी बसों के किराए में दस प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। एआरएम केके बाजपेई ने बताया कि सर्दी में एसी बसों का किराया कम किया गया था। अब मुख्यालय के निर्देश पर ही किराया बढ़ा दिया गया है। बढ़ा हुआ किराया टिकट मशीन में ऑटोमेटिक फीड हो जाएगा। 29 फरवरी से यह लागू भी हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें