फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर वसूली के लिए रुविवि और बरेली कॉलेज के बैंक खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के कर विभाग ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली कॉलेज, बीएसएनएल और बिजली विभाग के बैंक खाते सीज कर दिए है। खाते सीज होने से लेनदेन पर पाबंदी लग गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग पर 65 करोड़, बरेली कॉलेज पर 23 करोड़ और रुहेलखंड विश्वविद्यालय पर 11 करोड़ व बीएसएएनएल 14.63 करोड़ रुपये की संपत्ति कर का बकाया है। बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि इन चारों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। चारों खातों में करीब 125 करोड़ जमा हैं। लेनदेन पर रोक लगवाई गई है। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स का कहना है कि बकायेदारों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। बकाया न जमा करने पर बड़े बकायेदारों के खाते सीज करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें