फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिजिटल लाइब्रेरी में नहीं मिला कंप्यूटर सिस्टम

Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एसडीएम ने शुक्रवार को नवाबगंज विकास खंड के रिछोला किफायतुल्ला गांव में डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर सिस्टम न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत को कंप्यूटर सिस्टम लगवाने के आदेश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से लाइब्रेरी संचालन और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम सचिन यादव ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य बेहतर आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संसाधनों का रख-रखाव ठीक से करने को भी कहा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। एडीओ पंचायत आशीष भटनागर को लाइब्रेरी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तहसील नवाबगंज में 15 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हैं। इनमें प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान से संबंधित निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध हैं। एसडीएम ने बिथरी गांव में एक प्राथमिक स्कूल का जर्जर भवन देखकर नाराजगी जताई। डीएम और जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजकर नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें