फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वर्षों से बंद पड़ी कंप्यूटर लैब, शिक्षण से वंचित छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के राजकीय इंटर विद्यालय (जीआईसी) में पिछले दस वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा बंद है। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कंप्यूटर ज्ञान से वंचित हैं। न उन्हें प्रैक्टिकल कराया जा रहा और न ही कंप्यूटर पढ़ाया रहा। बताया जा रहा है कि विद्यालय में नई प्रयोगशाला बनाई जा रही है। लैब बनने के बाद प्रशिक्षक की तैनाती होगी। इसके बाद ही कंप्यूटर शिक्षा मिल पाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय में कंप्यूटर लैब तो है, इसमें 43 कंप्यूटर सेट भी रखे हैं और बैठने की भी बेहतर व्यवस्था है, लेकिन काफी समय से बंद होने के कारण सभी साधन धूल फांक रहे हैं। कंप्यूटर पुराने हो चुके हैं और अब संचालन की स्थिति में नहीं हैं। धूल की परत जमी है और जगह-जगह जाले लटक रहे हैं।
विद्यार्थी नहीं कर सकते कंप्यूटर विषय का चयन
स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कक्षा छह में विषय चयन के दौरान कंप्यूटर के चयन का विकल्प नहीं दिया जाता है। क्योंकि यहां कंप्यूटर प्रशिक्षक ही नहीं है। प्रैक्टिल ताे दूर, प्रशिक्षक के अभाव में उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी नहीं हो पा रही है। यही हाल जिले के अन्य राजकीय विद्यालयों का है।
विज्ञापन

डीआईओएस देवकी सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए नई प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। लैब बनने के बाद प्रशिक्षण की तैनाती होगी, तभी छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा मिल पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें