फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने टटोली विधानसभा चुनाव की नब्ज

Mon, 25 Jan 2016 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक कमलकांत शर्मा और प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ. यूसुफ कुरैशी ने बरेली आकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की नब्ज टटोली। यहां कांग्रेसियों की गुटबाजी भी सामने आई। कांग्रेस कमेटी के वर्तमान जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और सुरेंद्र पांडेय गुटों ने अलग-अलग पहुंचकर पर्यवेक्षकों के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। कैंट से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और आंवला से अजय शुक्ला ने एमएलए का टिकट की दावेदारी की है। नौ विधानसभा क्षेत्रों से 90 दावेदारों ने टिकट के आवेदन पर्यवेक्षकों को सौंपे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने तीन जगह से एमएल का टिकट मांगते हुए जीत का दावा किया है।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन गेस्ट हाउस में हुई मीटिंग में दोनों पर्यवेक्षकों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। शहर से चौधरी असलम मियां, जिया उर्रहमान, अमजद सलीम, हरवीर सिंह बॉबी ने आवेदन सौंपा। कैंट से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के दावेदारी करने की चर्चा रही। उन्होंने कहा कि वह कैंट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। कैंट से डा. नीतू मेहरोत्रा, आंवला से अजय शुक्ला, अशफाक सकलैनी, भोजीपुरा से अनुज गंगवार, आदेश शुक्ला, जगदीश राठौर ने टिकट के लिए आवेदन सौंपे। कौशल अग्रवाल शहर और कैंट दोनों से एमएलए का टिकट की पहले ही दावेदारी कर चुके हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ आवेदन देकर  शहर, कैंट और मीरगंज विधानसभाओं से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने दावा किया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता है। वह कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। फरीदपुर विधानसभा से शहर दीपक बाल्मीकि ने टिकट का दावा ठोका। बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, चौधरी असलम मियां, बीना शर्मा, उमेश आर्या, अमजद सलीम, हरपाल आजाद, प्रहलाद राम कश्यप, रामपाल, नत्थू कश्यप आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें