फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीण क्षेत्र से खराब हैंडपंप, नाली-खड़ंजे की आ रही शिकायतें

Wed, 22 May 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी में शहर के अलावा देहात का हाल भी बुरा है। कई जगह हैंडपंप खराब पड़े हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर रोजाना इसकी शिकायतें आ रही है। इसे बीडीओ को भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अलीगंज के रामसिंह ने बाजार में लगा हैंडपंप खराब होने की शिकायत की है। बिलवा के अरविंद का कहना है कि गांव के बाहर मुख्य सड़क पर लगा हैंडपंप खराब है। विकास भवन में रोजाना ऐसी 20-22 शिकायतें आ रही हैं। इसके अलावा नाली व खड़ंजे की शिकायतें भी आ रही हैं। दिक्कत यह है कि शिकायतें आने के बाद भी इनका समाधान नहीं हो पा रहा है। वजह यह है कि इन शिकायतों को संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को भेज दिया जाता है। हैंडपंप को सही कराने या नाली, खड़ंजे को ठीक कराने का काम कार्ययोजना बनाकर किया जाता है। अधिकतर ब्लाकों से कार्ययोजना बनाकर भेजी जा चुकी है। ऐसे में बीडीओ महज खानापूर्ति करके शिकायतों को निपटा देते हैं। इस बारे में सीडीओ जगप्रवेश का कहना है कि डीपीआरओ को इन कामों को कराना चाहिए। मतगणना के बाद शिकायतों की समीक्षा कराई जाएगी कि कितनी शिकायतों का समाधान हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें