फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच करेंगे एसडीएम और नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। गांव जीरा मकरंदपुर और विलासनगर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिलीं। इसपर डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, नायब तहसीलदार को विलासनगर में जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

गांव जीरा मकरंदपुर के सूरज पाल ने शिकायत में बताया कि उनके गांव की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जे की कोशिश की है। वहीं, गांव विलासनगर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत भी मिली। अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इनमें से सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आंवला में हुए विवाद के बाद आए डीएम ने कहा, अधिकारी जनमानस से अच्छा व्यवहार करें। उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए कि वे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, एसपी उत्तरी संतोष कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, एसडीएम सचिन यादव, सीओ नीलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मध्याह्न भोजन के लिए कोटेदार नहीं दे रहा राशन
रतनानंदपुर गांव की चंद्रकली ने शिकायत में बताया कि गांव का कोटेदार कंपोजिट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए अनाज नहीं दे रहा है। इस पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायत की जांच असंतोषजनक
नगर पालिका परिषद के नामित सभासद विजय दिवाकर ने डीएम को बताया कि पीएम आवास योजना से संबंधित शिकायत की जांच संतोषजनक नहीं की गई। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को जांच के आदेश दिए।

जनगणना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
जनगणना-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नवाबगंज में डीएम ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। जनगणना के प्रति हर वर्ग के व्यक्ति को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। बहेड़ी में एसडीएम गोपाल शर्मा और वीरपाल सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक se.census.gov.in पर लोग खुद से स्व-गणना कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
17 में से दो शिकायतों का ही हुआ निस्तारण
मीरगंज। तहसील सभागार में एसडीएम निधि शुक्ला की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर 17 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व एवं आपदा विभाग की सात और पुलिस की सात, सर्वाधिक शिकायतें रहीं। खाद्य एवं रसद विभाग, विद्युत निगम और नगर विकास की एक-एक शिकायत मिली। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लापरवाही बरती जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ मीरगंज अजय कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
खनन रोकने और अवैध स्टैंड बंद करने की मांग
बहेड़ी। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार वीरपाल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। रुड़की गांव के बाशिंदों ने अवैध खनन की शिकायत की। एसडीएम ने तत्काल टीम भेजकर अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही ट्रॉली जब्त कराई। तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में खनन को अवैध पाया गया है। वहीं, नदेली रोड से जुड़ी आदर्श कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, सिंह गौंटिया और जाजूनागर के निवासियों ने केसर रेलवे क्रॉसिंग पर बने अवैध ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को हटाने की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया है। बताया कि इससे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम लगता है। समाधान दिवस में 16 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें तीन का निस्तारण हुआ। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
फरीदपुर। तहसील सभागार में एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में 27 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच का निस्तारण हुआ। यहां एसडीएम विदुषी सिंह, तहसीलदार शुभम तिवारी, नायब तहसीलदार अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें