फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएलओ नियुक्ति में की जा रही धांधली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरगापुर मरगैया की ग्राम प्रधान निशा गंगवार ने मंगलवार को मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर बीएलओ की नियुक्ति में की जा रही धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक पंचायत निर्वाचन 2026 की मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य करने के लिए उनके गांव में 15 किलोमीटर दूर स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की बीएलओ के तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी, जिस पर उन्होंने ग्राम में अपनी रिश्तेदारी होने का हवाला देते हुए ड्यूटी काटे जाने की गुहार लगाई थी। इस पर उनके साथ ही अन्य ग्रामों सुंदरी, अटंगा चांदपुर, अमशाह, जवेदा, पनवड़िया इलाका जलालपुर, क्योलड़िया, कुंवरपुर तुलसी पट्टी के भी बीएलओ को आठ अगस्त को बदल दिया गया था, जबकि इसकी सूची भी जारी कर दी गई थी।
आरोप है कि ग्राम प्रधान के गांव के बीएलओ को छोड़कर बदले गए सभी लोगों को सामग्री दे दी गई, लेकिन उनके ग्राम के बीएलओ को सामग्री नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें