फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ से टकराई बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल

Thu, 25 Jun 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के गांव लभारी के पास मंगलवार देर रात सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में रामपुर के मिलक के जालिफ नगला उर्फ नयागांव निवासी बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मिलक सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने अब्दुल शमी (18) को मृत घोषित कर दिया। घायल सादिक (19) को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के जालिफ नगला उर्फ नयागांव निवासी अब्दुल शमी और सादिक मंगलवार को बाइक से फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास में मेहंदी के जुलूस देखने गए थे। लौटने के दौरान रात सवा एक बजे लभारी के पास उनकी बाइक के सामने सांड़ आ गया। सांड़ से टकराने से वे दोनों बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मिलक सीएचसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने अब्दुल शमी को मृत घोषित कर दिया। सादिक की हालत नाजुक है। उनको रामपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने घायलों को मिलक सीएचसी भिजवाया था। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें