फतेहगंज पश्चिमी। सभासद अबोध सिंह ने कस्बा में ठेकेदार के द्वारा घटिया गुणवत्ता के चलते रोड निर्माण करने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। इस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए है। शिकायतकर्ता सभासद अबोध सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से वार्ड सात में इंटर लॉकिंग रोड और नाली का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है की ठेकेदार मानक से हटकर सामग्री लगा रहा है, जब लोगों और सभासद ने विरोध किया तो ठेकेदार ने विपरीत जवाब दे दिया। संवाद