फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेल दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 31 तक होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस 29 अगस्त को ''''राष्ट्रीय खेल दिवस'''' के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 26 से 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देश पर 26 को जिम्नास्टिक (पुरुष वर्ग) और 27 अगस्त को जिम्नास्टिक (महिला वर्ग) प्रतियोगिता आयोजित होंगी। 27 अगस्त को वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग व 28 को महिला वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक वर्ग के मुकाबले होंगे। वॉलीबाल 18 वर्षीय बालक वर्ग के मुकाबले 30 व 31 अगस्त को और एथलेटिक्स के 18 वर्षीय बालिका वर्ग के मुकाबले 31 अगस्त को होंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स में इच्छुक महिला खिलाड़ी दो किमी दौड़ में भी प्रतिभाग कर सकती हैं।
विज्ञापन


खेल प्रशिक्षकों के पास करा सकते हैं निशुल्क पंजीकरण
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिम्नास्टिक के खिलाड़ी प्रशिक्षक राजेश यादव, वेटलिफ्टिंग के हरिशंकर, हॉकी के शिल्पा, वॉलीबाल के अभिलाषा यादव, एथलेटिक्स के खिलाड़ी प्रशिक्षक दयावती समेत कनिष्ठ सहायक अविनाश कुमार के पास किसी भी कार्यदिवस में निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें