फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 16 मंडलों की आठ फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला शुरू

Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन 16 मंडलों के 100 खिलाड़ियों में से आठ टीमें बनाई गईं। फिर गठित टीमों के बीच मुकाबले शुरू हुए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बनाई गईं टीमों में पहली टीम वाराणसी, दूसरी गोरखपुर, तीसरी आजमगढ़ व चौथी अयोध्या की है। वहीं पांचवीं प्रयागराज के साथ मेरठ, देवीपाटन की संयुक्त टीम, छठी अलीगढ़ व लखनऊ की संयुक्त टीम, सातवीं विंध्याचल, आगरा, चित्रकूट की संयुक्त टीम और आठवीं बरेली, सहारनपुर, कानपुर व झांसी के खिलाड़ियों की संयुक्त टीम बनाई गई है।
पहले मुकाबले में प्रयागराज की टीम 4-0 से जीती। वहीं क्रमवार वाराणसी की टीम 3-0 से जीती, जबकि अलीगढ़-लखनऊ की संयुक्त टीम बनाम अयोध्या का मुकाबला ड्राॅ रहा। विंध्याचल, आगरा, चित्रकूट की संयुक्त टीम 3-0 से, आजमगढ़ की टीम 2-0 से, अयोध्या की टीम 1-0 से विजेता रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि अतुल कपूर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
उप्र फुटबॉल संघ से नामित लखनऊ के नितई सरदार, विशाल सिंह, अरुण कुमार, विवेक कुमार शर्मा, वाराणसी से अजय यादव, संजय पटेल, अतुल कुमार, गाजीपुर से मोहम्मद इफ्तीकार, मेहरुद्दीन, बलिया से अमल कुमार कुंवर, झांसी से विकास भारती, बरेली से कमलेश पांडेय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें