फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कर्ष के 57 वर्ष: खिचड़ी सहभोज में सहभागी बना बरेली शहर, साझा किए अमर उजाला से जुड़े अपने अनुभव

Thu, 15 Jan 2026 11:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला बरेली संस्करण के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जनप्रतिनिधि, अफसर, डॉक्टर और व्यापारी शामिल हुए। सभी ने अमर उजाला से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, साथ में मौजूद जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 17 जनवरी को अमर उजाला के बरेली संस्करण का 58वां स्थापना दिवस है। इस उपलक्ष्य में बुधवार को श्यामगंज स्थित कार्यालय परिसर में खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इसमें शामिल होकर जनप्रतिनिधियों, अफसरों, डॉक्टरों, व्यापारियों और संभ्रांत लोगों ने अमर उजाला से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सभी ने एकस्वर से कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से मंच देने वाला अमर उजाला एक समाचार पत्र ही नहीं, बल्कि बरेली की जनता की आवाज है।

विज्ञापन


खिचड़ी भोज में प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रशांत पटेल मौजूद रहे। 

भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और सपा पार्षद राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, एडीजी जोन रमित शर्मा और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के साथ मंडल और जिला स्तरीय अन्य अधिकारियों ने भी भोज में उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

खिचड़ी भोज में मौजूद महापौर उमेश गौतम और डॉ. अनीस बेग । - फोटो : अमर उजाला
इनकी भी रही मौजूदगी
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के मुकेश गुप्ता, बीएल एग्रो के घनश्याम खंडेलवाल व एएन सिंह, कॉमर्शियल टोयोटा ग्रुप के शिवम गुप्ता, श्रृष्टिपूर्ति वेलनेस के मनीष शर्मा, बासु आई हॉस्पिटल के डॉ. महेंद्र सिंह बासु, एडटेक के राजीव तनेजा, जतिन फूड्स के राजीव आनंद, राजश्री ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. शरद खंडेलवाल, एवरग्रोव एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के आशीष जायसवाल, फिजिशियन डॉ. शरद अग्रवाल, श्री जी गोल्डन हॉस्पिटल के डॉ. मनोज हिरानी, विद्या वर्ल्ड स्कूल के रवि प्रकाश अग्रवाल, रामा-श्यामा पेपर मिल के दिनेश गोयल व अभिनव अग्रवाल, एस्ट्रो वास्तु एवं न्यूमरोलॉजी के सुबोध भारद्वाज, एकेसी ग्रुप के अल्पित अग्रवाल, पीएमएसवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीए विनय कृष्ण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, वेदांता हॉस्पिटल के डॉ. विमल भारद्वाज, कॉम्पटेंट बिल्डर्स के अंजुल मिश्रा, माधव राव सिंधिया स्कूल के सौरभ अग्रवाल, श्रेष्ठ आईएएस के केबी त्रिपाठी, फनसिटी के अनिल अग्रवाल व अमिता अग्रवाल, अशोका फोम के नमन गोयल, रामायण ऑटो जोन के किशोर कटरू, प्रकाश आर्ट के सिद्धांत अरोड़ा, खुशलोक हॉस्पिटल के डॉ. विनोद पागरानी, मैक्स लाइफ हॉस्पिटल के डॉ. अनीस बेग, जय नारायण पब्लिक स्कूल के कुंदन सिंह, ओमेगा क्लासेज के मो. कलीमुद्दीन, एरोमेटिक एंड एलाइड के गौरव मित्तल, कॉम्पटेंट पब्लिक स्कूल के आरए शर्मा, महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के शशि भूषण अग्रवाल, जीडी गोयनका स्कूल के यजुवेंद्र सिंह व धीरज पाठक, अरिहंत कम्युनिकेशन के रमेश जैन, शिवम कम्युनिकेशन के अनिल अग्रवाल, अंक ज्योतिषाचार्य नीलेश अग्रवाल, खंडेलवाल कॉलेज के राकेश चतुर्वेदी व गौरव राजपूत, शौर्य कंस्ट्रक्शन एंड उद्योग के सचान गोस्वामी, एमक्यूब क्लासेज के मुकेश मिश्रा, कमला मेंशन के शेखर अग्रवाल, आरके एडवरटाइजर के साबिर हुसैन, इवेंट मीडिया के सौरभ अग्रवाल, बॉम्बे होजरी के गौतम सेठी और उद्यमी अजय शुक्ला भी सहभोज में शामिल रहे।
विज्ञापन

लोगों की बात को बेहतरीन ढंग से रखता है अमर उजाला : सुब्हानी मियां
आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां उर्फ सुब्हानी मियां ने कहा कि अमर उजाला अखबार जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करता है। यही इसकी खासियत है। बरेली में जबसे अमर उजाला का प्रकाशन शुरू हुआ, तबसे हम इसके पाठक हैं। हमारे शहर से लेकर देश-दुनिया के प्रामाणिक समाचार हमें अमर उजाला के जरिये ही मिलते हैं। जब इस अखबार का प्रकाशन बरेली से शुरू हुआ था, तब यहां गिने-चुने स्थानीय अखबार थे। दौर बदलता गया, लेकिन अमर उजाला ने पाठकों के हित को निस्वार्थ भाव से सदैव सबसे ऊपर रखा। नतीजतन, आज अमर उजाला समाज के लोगों की पहली पसंद है और सभी की दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा है। स्थापना दिवस पर अमर उजाला परिवार को बधाई और शुभकामनाएं...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें