प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला बंद होने के बाद बदली व्यवस्था
बरेली। अब तक कम्युनिटी किचन से स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिक और शेल्टर होम में ठहरे प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकैट की आपूर्ति हो रही थी मगर मजदूरों के आने का सिलसिला बंद होने के बाद अब इस किचन से हॉटस्पॉट के गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैकेट बांटे जाएंगे। इसके लिए तहसील प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
आपदा फंड से संचालित हो रही कम्युनिटी किचन से हर दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले लोगों को खाने के पैकेट दिए जा रहे थे। साथ ही शेल्टर होम भी ठहरे प्रवासियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था यहीं से हो रही थी। कई दिनों से प्रवासी श्रमिक आने बंद हो गए हैं। इसलिए तहसील प्रशासन ने हॉटस्पॉट के गरीब और जरूरतमंदों को खाने के पैकेट की आपूर्ति करने का फैसला किया है। तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि हॉटस्पॉट में खाने के पैकेट देने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।