फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर की सलाह, खुले में शौच न करें

Thu, 18 Feb 2016 12:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वह खुले में शौच न करें। क्योंकि खुले में शौच घृणित और शर्मनाक है, स्वास्थ्य और सामाजिक बदलाव के लिए इस बुरी आदत को छोड़ दें। यह विचार समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता मिशन पर आयोजित वर्कशाप में व्यक्त किए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभाकक्ष में आयोजित वर्कशाप के दौरान कमिश्नर ने कहा कि खुले में शौच से समाज में विकृति फैलता है। कमिश्नर ने खुले में शौच से फैलती विकृति पर प्रकाश डाला और कहा कि घृणित और शर्मनाक आदत छोड़ने की मानसिकता बनाएं। वर्कशाप में बताया कि खुले में शौच से मानव मल की गंदगी बढ़ती है। डायरिया जैसी संक्रामक  बीमारियों के फैलने का यही कारण है। इस तरह की कार्यशाला ब्लाक स्तर पर हों और ग्रामीणों की सहभागिता भी रखी जाए, तभी हम इससे छुटकारा पा सकेंगे।
वर्कशाप में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि वेंक्टेश ने कहा कि इससे मुुक्ति दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाना होगा। जिसमें शहर और गांव के सभी व्यक्ति की सहभागिता होनी चाहिए। मंडल में इस साल एक लाख 11 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्कशाप में जेडीसी सीपी सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें