फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस और इको कार में टक्कर, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पीलीभीत हाईवे से गुजर रही सवारियों से भरी डग्गामार इको कार को सामने से आती एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में इको कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों चालक मौके से भाग गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इको कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीलीभीत से सवारियां लेकर बरेली जा रही एक डग्गामर ईको कार को पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के पास बरेली की ओर से तेज गति से आती एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इको कार में सवार जनपद पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के मुड़िया रतनपुरा गांव के 60 वर्षीय चेतराम, पीलीभीत जनपद के ही बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटा गांव के 26 वर्षीय इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में परिजन रोने लगे। पुलिस ने बस चालक और इको कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दवाई लेने के लिए आ रहे थे बरेली
चेतराम की पत्नी सोमवती और उनके गांव के ही श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चेतराम अपनी पत्नी के साथ आखों का ऑपरेशन कराने के लिए बरेली जा रहे थे। इकबाल भी दवाई लेने के लिए बरेली जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें