फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की मस्ती से भरपूर ‘दिल्लगी’ ने गुदगुदाया

विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विश्व रंगमंच दिवस पर विंडरमेयर थिएटर में शुरू हुआ नाटकों का मंचन

बरेली। कोविड काल के चलते बंद चल रहे विंडरमेयर थिएटर में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर शुक्रवार से नाटकों का मंचन शुरू हो गया। पहले दिन यहां नाटक ‘दिल्लगी’ का मंचन किया गया। इसमें कॉलेज के माहौल की चुलबुली मस्तियों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

‘दिल्लगी’ नाटक के केंद्र में कॉलेज के छात्र महाशय चक्रधर हैं, जो आडंबरी लेकिन भोले पंडित हैं। एक खूबसूरत सी लड़की लूसी और कुछ मस्तीखोर लड़के हैं। नाटक के मुख्य पात्र महाशय चक्रधर लड़की से एकतरफा प्यार करने लगते हैं। इसे उनके साथी छात्र भांप लेते हैं और वे लोग लूसी की तरफ से पंडित जी को फर्जी प्रेमपत्र भेज देते हैं। इसके बाद हंगामों, शरारतों, छेड़छाड़ और दिल्लगी का दौर दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देता है। इसी बीच पंडित जी लूसी के समक्ष अपने प्रेम का इजहार कर देते हैं और फिर उन्हें शर्मसार होना पड़ता है। इसके बाद वह कॉलेज छोड़ने का निर्णय लेते हैं लेकिन अंत में लूसी उनके प्रेम को स्वीकार कर लेती है और नाटक का सुखद अंत हो जाता है। नाटक में अमन गुप्ता, अंशी, पंकज मौर्य, ऋतिक राज, शुभा भट्ट भसीन, अरविंद पाल, आर्यन, शोभित, हिमांशु आदि ने किरदार निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें