फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन में कलक्ट्रेट होगा पूरी तरह ई-ऑफिस, डीएम अविनाश सिंह ने दिए निर्देश

Thu, 15 May 2025 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बुधवार को डीएम अविनाश सिंह ने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कलक्ट्रेट को तीन दिन में पूरी तरह ई-ऑफिस बनाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हुई बैठक - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कलक्ट्रेट को पूरी तरह ई-ऑफिस बनाने के निर्देश डीएम अविनाश सिंह ने दिए हैं। उन्होंने बुधवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा की। अब तीन दिन बाद फिर बैठक बुलाई गई है, जिससे इस व्यवस्था को लागू करना सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन


बैठक में डीएम को बताया गया कि जिला प्रशासन के कुछ कार्यालयों से अब तक वीपीएन तैयार करने के लिए फार्म नहीं मिले हैं तो कुछ कार्यालयों ने अब तक ई-ऑफिस को लेकर कोई कार्यवाही अपने स्तर से नहीं की है।

ऐसे में डीएम ने सभी कार्यालयों के ईमेल आईडी बनाने, डिजिटल सिग्नेचर तैयार करने, फाइल हेड को अंतिम रूप देने के लिए कहा। यह भी कहा कि वीपीएन के लिए तुरंत फार्म कार्यालय को देंगे, जिससे इस काम को पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ration Card E-KYC: केवाईसी में फंसा एक लाख लोगों का राशन, कोटेदार और पूर्ति विभाग के लगा रहे चक्कर
विज्ञापन


तीन दिन में ई-ऑफिस पर काम हर हाल शुरू कराया जाना है। इसके शुरू होने के बाद आगे की दिक्कतों को दूर करने के लिए फिर बैठक होगी। बैठक में एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम न्यायिक देशदीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें