फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में धुत रहने वाला कलक्ट्रेट कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नशे में धुत रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कलक्ट्रेट कर्मी सुनील कुमार मिश्रा को बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी लिखा है। सुनील पर फर्जी अटेंडेंस लगाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

विधिक माप विज्ञान कार्यालय के लिपिक सुनील कुमार मिश्र को कलक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय से अटैच किया गया था। वह लेखाकार का काम देख रहा था। सात माह पहले वह लखनऊ से स्थानांतरित होकर यहां आया था। ड्यूटी के दौरान नशे में धुत रहने वाले कर्मचारी सुनील के आचरण से अधिकारियों व कर्मचारियों को दिक्कत हो रही थी। वह फरियादियों से भी दुर्व्यवहार करता था।
इन कृत्यों को सरकारी कार्य में लापरवाही मानते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने व नशे में धुत रहने के कारण कर्मचारी सुनील कुमार मिश्रा को निलंबित किया गया है। साथ ही, विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें