फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में ठंड बढ़ा रही सर्द हवा, पारा दस डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों की सर्द हवा से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। हालांकि, आसमान साफ होने से दिन में धूप निकल रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक हिमाचल की तलहटी में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके चलते शहर में प्रवेश कर रही सर्द हवा से नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज होने से धूप बेअसर हो रही है। आागामी दिनों में कोहरा घना होने के साथ पारा लुढ़कने के भी आसार हैं। रविवार सुबह नौ बजे धूप निकली। तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
25.0
10.5
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का घना कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:48
सूर्यास्त 5:15
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें