फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से ठंड बढ़ी, न्यूनतम पारा 11 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों की हवा के प्रवेश से शहर में कोहरे का कहर कुछ कम हुआ है लेकिन ठंड बढ़ गई है। शाम के साथ अब दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। इधर, रात का तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री और दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ मंडराने से पहाड़ों की सर्द हवा के प्रवेश से ठंड बढ़ती जा रही है। यह सिलसिला जारी रहेगा। बृृहस्पतिवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
25.8
11.2
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:40
सूर्यास्त 5:17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें