फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कंपकंपाया शहर

Sun, 11 Jan 2015 01:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सर्दी ने फिर झटका दिया। पारा तो एकाएक लुढ़का ही, बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हाड़ जमाऊ ठंड की वजह से दिन में भी लोगों की सड़कों पर आमदरफ्त काफी कम रही। जहां-तहां लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव की कोशिश करते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अभी तेज धूप की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा नौ डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का पारा 4.1 डिग्री लुढ़क गया। एयरफोर्स मौसम विभाग के मुताबिक रात नौ बजे का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था जो आधी रात के बाद करीब आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। दृश्यता भोर में 800 मीटर रही और दिन में 1.8 किलोमीटर हो गई। रात नौ बजे एक किमी रिकॉर्ड की गई। आधी रात के बाद फिर 800 मीटर की दृश्यता हो गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाएं पहाड़ों की बर्फ से नमी लेकर मैदान में ठंड बढ़ा रही हैं। वहां बर्फ पिघल रही है तो मैदान ठंडे हो रहे हैं। अभी तीन-चार दिनों तक ऐसी ही ठंड रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें