फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो निकलो हे सूर्यदेव

Sun, 11 Jan 2015 08:28 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश कोहरे और बादलों से ढंका होने के कारण दो दिन से सूरज के दर्शन बिल्कुल भी नहीं हुए। ऊपर से सर्द हवाओं ने ठंड इतनी बढ़ा दी कि लोग घरों में कैद होकर रह गए। कड़ाके की ठंड ने संडे का जोश भी ठंडा कर दिया। दिन में भी लोग अलाव तापते देखे गए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का आलम यह था कि सुबह लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। मजबूरी में लोग घरों से निकले भी तो काम निपटाकर घरों में दुबकने की जल्दी में दिखे। ठिठुरते मजदूर-पेशा, रिक्शेवाले जगह-जगह अलाव का अस्थाई इंतजाम करके हाथ तापते दिखाई दिए। मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से चलीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। इससे आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकल पा रही है। नतीजतन, तापमान कम हो गया है। उनका कहना है कि सोमवार और मंगलवार तक शीतलहर चलती रहेगी। उसके बाद मौसम खुलेगा लेकिन इस सप्ताह अधिकांश समय कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें