फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड, बरेली में शीतलहर से कांपे लोग, येलो अलर्ट जारी

Wed, 01 Jan 2025 11:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का आगाज हो गया। बरेली में सुबह से कोहरा और बादल छाए हुए हैं। शीतलहर भी चल रही है। 
विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए कंबल ओढ़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पछुआ हवा से मंडरा रहे बादल और कोहरे के कारण बुधवार सुबह 11:30 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। नए साल के पहले दिन शीतलहर से लोग कांपते दिखे। बीते साल के आखिरी दिन भी धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने दो दिन शीतलहर, कोहरा छाने और शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा। सर्द हवा गलन का एहसास कराती रही। दिन में भी जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने की कोशिश करते नजर आए। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से ही अंधेरा छाने लगा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। नए साल के जश्न का जोश कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ा। शहर में देर रात तक जश्न मना। 

New Year 2025: बरेली में सर्दी पर भारी पड़ा जोश, नए साल के स्वागत में थिरका शहर; देखें जश्न की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पछुआ हवा का दौर थमने तक ठंड और शीतलहर प्रकोप जारी रहेगी। दो जनवरी तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। इसके बाद पुरवाई चलने का अनुमान है। इससे कोहरा छंटेगा और धूप होगी। लोगों से रात में यात्रा से बचने और एहतियात बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें