फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का पहला हफ्ता शीतलहर के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवा का रुख बदलने से गुरुवार को मौसम का मिजाज भी बदला रहा। दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा जिसके छंटने के बाद करीब दो बजे धूप खिली मगर शीतलहर ने उसे बेअसर कर दिया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के बीच हो सकता है। शनिवार को कुछ राहत मिल सकती है लेकिन फिर बारिश के बाद हफ्ते भर शीतलहर का प्रकोप रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान की ओर से दो दिन पहले जारी बुलेटिन में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। पछुआ हवा चलने से पहाड़ों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश कर ठिठुरन बढ़ाएंगी। करीब हफ्ते भर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। बुधवार से ही शहर में बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगा था। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट यानी मौसम के और खराब होने की आशंका जताते हुए ठंड से बचाव का सुझाव दिया गया है। गुरुवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। दोपहर एक बजे तक कोहरा और सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाती रहीं। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप खिली। मगर, तापमान में स्थिरता रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें