फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता खत्म, शुरू होंगे पांच अरब के काम

Mon, 04 Dec 2017 02:07 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म हो चुकी है। अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच अरब से ज्यादा के काम शुरू होंगे। नगर निगम, बीडीए, जिला योजना, सड़क निर्माण के काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। 
नगर निगम समेत जिले के बीस निकायों में 14वें वित्त आयोग के करीब 25 करोड़ के काम होने हैं। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने शहर, कस्बों में एलईडी और स्ट्रीट लाइटें लगवाने को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, मुरादाबाद से खरीदने के आदेश कर दिए थे। कई निकायों ने लघु निगम के नाम चेक भी जारी कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने डीएम के आदेश पर रोक लगा दी तो निकायों ने अपनी धनराशि वापस ले ली। आचार संहिता खत्म होने के बाद निकायों के नए मुखिया अब टेंडर करके इन कामों को शुरू कराएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा योगी सरकार में 4.61 अरब रुपये की जिला योजना मंजूर हो चुकी है। निकाय चुनाव से कुछ पहले इसका बजट जारी हुआ था लेकिन स्वीकृत काम नहीं शुरू हो पाए। अब इसमें कृषि, गन्ना, पंचायत राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उद्यान, बागवानी समेत 40 विभागों के काम प्रारंभ हो जाएंगे। आचार संहिता हटने के बाद स्वच्छता मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कामों में तेजी आएगी। 2018 में बरेली को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य है। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, बीडीए और आवास विकास की अवस्थापना निधि से 20 करोड़ से ज्यादा के काम प्रारंभ होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी से जर्जर सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए स्वीकृत 64 लाख के कामों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें