संक्रमण और पेट संबंधी रोगों की बनते हैं वजह
फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक कॉकरोच खाद्य पदार्थों को दूषित कर एलर्जी, संक्रमण, पेट संबंधी बीमारियों की वजह बन सकते हैं। क्योंकि ये नालियों, कूड़े और गंदे स्थानों से गुजरकर खाद्य पदार्थ तक पहुंचते हैं। पैरों पर मौजूद बैक्टीरिया से भोजन संक्रमित होता है। इनके मल, शरीर के सूक्ष्म कण, अंडे के अवशेष हवा से उड़कर सांस संबंधी अस्थमा आदि एलर्जी की वजह बनते हैं।
कॉकरोच हैं कि मरते ही नहीं, कीटनाशक भी बेअसर
सीबीगंज निवासी गृहिणी पिंकी के मुताबिक घर में कॉकरोच किचन, बाथरूम, बेडरूम, बर्तन आदि स्थानों पर नजर आते हैं। जैसे ही दिखते हैं उन पर कीटनाशक दवा छिड़क देती हूं, लेकिन कुछ दिन बाद वही समस्या शुरू हो जाती है। बताया कि क्षेत्र की ज्यादातर महिलाएं इससे पीड़ित हैं।