फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन के चारों प्लेटफार्म पर जल्द ही लग जाएंगे कोच इंडीकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवेे जंक्शन के चारों प्लेटफार्म पर कोच इंडीकेटर लगाने का काम तेज हो गया है। इंडीकेटर एक प्राइवेट एजेंसी लगा रही है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को कोच तलाशने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि काम कब तक पूरा होगा, इस बारे में रेलवे के अधिकारी अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

जंक्शन पर उत्तर रेलवे के चार प्लेटफार्म हैं। ट्रेनों के बहुत कम समय के ठहराव के दौरान यात्रियों को कोच तलाशने में दिक्कत होती है। लिहाजा रेलवे ने एक निजी एजेंसी को प्लेटफार्म नंबर-एक और दो पर 24-24 और प्लेटफार्म नंबर तीन तथा चार पर 22-22 कोच इंडीकेटर लगाने का ठेका दिया है। कार्य करा रही एजेंसी ने प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच इंडीकेटर लगाने का काम तेज कर दिया है। इंडीकेटर लगने के बाद यात्रियों को कोच ढूंढने के लिए दौड़भाग नहीं करनी होगी। उन्हें ट्रेन आने से पहले ही कोच की स्थिति की जानकारी हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह का कहना है कि यह काम एक निजी एजेंसी से कराया जा रह है। इंडीकेटर कब तक लग सकेंगे, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन इंडीकेटर के लगने के बाद यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें