फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक पर मिले शव मामले में सीओ ने जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सोमवार रात नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिले शव मामले में सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात साढ़े दस बजे नगरिया सादात से बाइक पर अपने दामाद संजय सिंह के साथ 58 वर्षीय तुलाराम पकौड़ी खरीदने आए थे। भीमा उर्फ भीमसेन के ठेले से पकौड़ी खरीदी थी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। भीमा ने संजय सिंह की बाइक छीनकर व उसे धमकाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। संजय सिंह तो अपने घर नगरिया सादात पहुंच गए, लेकिन तुलाराम का मंगलवार दोपहर शव बरामद हुआ। तुलाराम की मौत मंगलवार देर रात नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास कट कर हो चुकी थी। मृतक की पुत्री मीरा ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के कारण सीओ मीरगंज ने विवेचना शुरू कर दी है। बुधवार को सीओ ने पीड़िता मीरा देवी सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें